Bollywood News


स्टेनफेल्ड की प्यारी दोस्त हैं स्विफ्ट

स्टेनफेल्ड की प्यारी दोस्त हैं स्विफ्ट
हॉलीवुड अभिनेत्री हैली स्टेनफेल्ड कहती हैं कि गायिका टेलर स्विफ्ट उनकी प्यारी दोस्त हैं और वह उनकी दोस्ती को सबकी नजरों से दूर रखने को प्राथमिकता देती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, हाल के वर्षो में 17 वर्षीया स्टेनफेल्ड का स्विफ्ट के साथ एक करीबी रिश्ता बन गया है और वे अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं।

स्टेनफेल्ड ने कहा, "वह एक प्यारी दोस्त हैं। मेरा हमेशा यह सवाल होता है कि 'हमें कुछ ऐसा बताओ, जो टेलर के बारे में कोई नहीं जानता' और हम दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, लेकिन हमने हमारी यारी को सबकी नजरों से दूर रखना तय किया है।"

उन्होंने कहा, "स्विफ्ट वास्तव में एक लाजवाब इंसान हैं और मेरे और कई अन्य के लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं।"

End of content

No more pages to load