Bollywood News


पूर्व अंगरक्षक ने रिहाना पर मुकदमा ठोंका

पूर्व अंगरक्षक ने रिहाना पर मुकदमा ठोंका
गायिका रिहाना के पूर्व अंगरक्षक जेफ्री कीटिंग ने पिछले साल भेजे कथित एकाधिक मेल के माध्यम से उन्हें बदनाम करने के मामले में रिहाना पर मुकदमा करने का फैसला लिया है। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, आयरलैंड निवासी कीटिंग ने 26 वर्षीया रिहाना पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि पिछले वर्ष जुलाई में उन्हें और उनकी पत्नी को भेजे गए एक ईमेल में रिहाना ने घृणित रूप से आक्रामक और झूठे बयान दिए।

कीटिंग ने कहा कि रिहाना ने उनकी बहन पर भी कॉल के जरिए ऐसे ही अपमानजनक आरोप लगाए।

अंगरक्षक ने अक्टूबर 2012 से जुलाई 2013 के बीच रिहाना के डायमंड टूर पर उनके सुरक्षा प्रमुख के रूप में काम किया। उसने कहा कि रिहाना की टिप्पणियों ने उनकी इज्जत पर बट्टा लगाया और उनके भावी कारोबार को नुकसान पहुंचाया है।

अंगरक्षक के अधिवक्ता गेराल्ड कीन को सोमवार को रिहाना को उनके न्यूयॉर्क शहर स्थित घर पर कानूनी दस्तावेज पहुंचाने की अनुमति मिल गई।

कीन ने कहा, "हम इस लड़ाई को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमें यकीन है कि आयरिश अदालतें अंत में सच्चाई देख पाएंगी।"

End of content

No more pages to load