हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और उनके प्रेमी निकोलन हॉल्ट ने सेंट जॉन्स वुड में साथ मिलकर अपना पहला घर खरीदा है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जेनिफर और निकोलस अपने इस आशियाने के लिए अपना खुद का फर्नीचर बनवा रहे हैं।
निकोलस की बहन क्लेरिस्टा ने बताया, "यह उनका पहला घर है। वह बहुत उत्साहित हैं और अपना पूरा फर्नीचर आईकिया से बनवा रहे हैं। निकोलस को फेंगशुई में बहुत यकीन है, इसलिए अपने कमरे में उन्होंने हर चीज फेंगशुई के हिसाब से रखा है।"
दोनों पिछले कई हफ्ते से अपने सपनों का घर ढूंढ़ रहे थे। अंतत: उन्हें हैम्पशायर के हूक इलाके में एक घर पसंद आया, जो 13 लाख पाउंड का है। निकोलस का परिवार भी यहीं पास में रहता है।
जेनिफर और निकोलस की मुलकात 'एक्स मेन : फर्स्ट क्लास' (2011) के सेट पर हुई थी।
जेनिफर और निकोलस ने खरीदा अपना पहला आशियाना
Thursday, May 01, 2014 16:45 IST


