Bollywood News


समलैंगिकता की अफवाहों पर खूब हंसीं स्टीवर्ट

समलैंगिकता की अफवाहों पर खूब हंसीं स्टीवर्ट
हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट अपनी लैंगिकता के बारे में अफवाहें सुनकर बहुत हंसी हैं। ऐसी खबर थी कि वह अपनी जिगरी दोस्त एलिसिया कारगाइल के साथ अंतरंग हो रही हैं।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "क्रिस्टन अपनी दोस्त एलिसिया संग अपने समलैंगिक रिश्ते संबंधी खबरें पढ़कर स्वयं को हंसने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं एक समलैंगिक हूं तो इसे छुपाऊंगी नहीं। इसमें शर्माने वाली कोई बात नहीं है। एलिसिया और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।"

सूत्र ने कहा, "क्रिस्टन और एलिसिया इस खबर पर खूब हंस रही हैं।

बीते सप्ताह ऐसी अफवाह थी कि पिछली मई में स्टीवर्ट और अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन में बुरी तरह अलगाव होने के बाद कारगाइल और स्टीवर्ट के बीच रोमांस शुरू हो गया है।

End of content

No more pages to load