गायिका ग्वेन स्टेफनी का नाम गायन प्रतिभा शो 'द वॉइस' के निर्णायकों में से एक के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है। निर्णायक मंडल में उनके साथ गायक फेरेल विलियम्स भी हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 44 वर्षीय स्टेफनी सातवें संस्करण की शुरुआत में बाकी निर्णायक पैनल के साथ शामिल होंगी, जिसमें अभिनेता एडम लेविन और ब्लेक शेल्टन भी शामिल हैं।
स्टेफनी ने इस खबर की पुष्टि तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर 'द वॉइस' के अपने संस्करण की एक तस्वीर पोस्ट कर की, जिसके नीचे लिखा था, "यह सच है।"
'द स्वीट एस्केप' एलबम की गायिका स्टेफनी ने शो की पिछली निर्णायक और गायिका क्रिस्टिना एग्युलेरा की जगह ली है। एग्युलेरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं, इसलिए उन्होंने शो को छोड़ दिया है।
33 वर्षीया एग्युलेरा ने स्टेफनी को शो में उनकी अनुपस्थिति को भरने पर ट्विटर पर बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट किया, "ग्वेन स्टेफनी आपके 'द वॉइस' जत्थे में शामिल होने से बहुत उत्साहित हूं । हमारे मनमौजी परिवार में आपका स्वागत है।"
'द वॉइस' में स्टेफनी ने एग्युलेरा की जगह ली
Thursday, May 01, 2014 16:47 IST


