Bollywood News


बियोंसे ने दिवंगत प्रशंसक को श्रद्धांजलि दी

बियोंसे ने दिवंगत प्रशंसक को श्रद्धांजलि दी
गायिका बियोंसे नोल्स ने अपनी बहुत बड़ी प्रशंसक चेल्सिया ली जेम्स को श्रद्धांजलि दी। चेल्सिया का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, चेल्सिया का 15 वर्ष की उम्र में 21 अप्रैल को निधन हो गया था। बियोंसे ने चेल्सिया के परिवार को 90 सफेद गुलाबों की एक टोकरी और एक हाथ से लिखा पत्र भेजा।

चेल्सिया के परिवार ने फेसबुक पर इन फूलों और संदेश की तस्वीर जारी की है।

संदेश में लिखा है, "आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं, आपको मेरा प्यार। चेल्सिया एक सुंदर लड़की थी और मैं बहुत खुश हूं कि मैं उससे मिल सकी। उसने मेरे दिल को छू लिया। मैं उसे कभी नहीं भूलूंगी।"

चेल्सिया पिछले दशक से ही कैंसर से जूझ रही थी। बियोंसे ने अपना गाना 'हेलो' उसे समर्पित किया था। चेल्सिया 2009 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के कंसर्ट में मंच पर गई थी।

End of content

No more pages to load