Bollywood News


अंगरक्षक ने जॉनी को ही मारा मुक्का

अभिनेता जॉनी डेप के अंगरक्षक ने धोखे से उन्हें ही मुक्का मार दिया। यह वाकया तब हुआ जब न्यूयॉर्क के एड सुलीवन थिएटर के बाहर एक व्यक्ति ऑटोग्राफ लेने के लिए जॉनी के बेहद करीब आ गया। जॉनी का अंगरक्षक उसे रोकने के लिए बीच में आ गया और उसे दूर करने लगा। इसी बीच धक्का-मुक्की में एक मुक्का जॉनी को ही लग गया। अंगरक्षक उनके प्रशंसक को थप्पर मारने वाला था और वह भी धोखे से जॉनी को ही लगने वाला था, लेकिन वह बच गए। इस घटना से जॉनी पूरी तरह चौंक गए। लेकिन बाद में उन्हें सारा माजरा समझ में आया।

इस घटना के बाद भी डेप के प्रशंसक ने शिकायत की कि उन्होंने केवल दो तस्वीरों पर ऑटोग्राफ दिया। उस व्यक्ति ने शिकायत करते हुए कहा, "आमतौर पर आप मेरे लिए कई तस्वीरों पर हस्ताक्षर करते हैं, लेकिन इस बार आपने केवल दो तस्वीरों पर हस्ताक्षर किए।"

End of content

No more pages to load