Bollywood News


डेलेविंजने के अभिनय कौशल से प्रभावित हुईं सिम्स

मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंजने को अपने पहले टेलीविजन धारावाहिक 'टाइमलेस' की शूटिंग की शुरुआत में सह-अभिनेत्री को यह समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी कि वह एक मॉडल से कहीं बढ़कर हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, धारावाहिक में उनके साथ अभिनेत्री सिलविया सिम्स थीं। डेलेविंजने से मुलाकात से पूर्व तक सिम्स को लगा कि वह महज एक मॉडल हैं और जब दोनों में पहली बार बात हुई तो उनका नजरिया तेजी से बदल गया।

धारावाहिक 'टाइमलेस' में ब्रिटिश मॉडल डेलेविंजने सैनिक की पत्नी की भूमिका में हैं।

डेलेविंजने ने कहा, "सिलविया ने मुझसे जो पहली चीज कही, वह थी, "मैंने तुम्हारी मॉडलिंग के कुछ रोचक किस्से सुने हैं।' यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ पल था, यह लाजवाब था..जैसे जैसे हम मिले, उन्होंने मुझे मेरी रफ्तार से पकड़ना शुरू कर दिया। वह मुझे परख रही थीं, मैं समझ गई।"

सिम्स का शंकाएं जल्द दूर हो गईं और उन्होंने डेलेविंजने की तुलना अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न से की। उन्होंने कहा, "सच बताऊं तो जब मुझे पता चला कि मैं किसी मॉडल के साथ काम करने जा रही हूं, मैंने सोचा, 'एक मिनट मैं रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (ड्रामा स्कूल) में 15 साल बिता चुकी हैं।"

End of content

No more pages to load