Bollywood News


ओरनाल्डो का इस्तेमाल कर रही हैं सेलेना?

गायिका सेलेना गोम्ज कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर से बदला लेने के लिए अभिनेता ओरानाल्डो ब्लूम का इस्तेमाल कर रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि सेलेना बीबर को दुख पहुंचाने के लिए ओरनाल्डो के साथ रहती हैं।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सू़त्र ने बताया, "सेलेना को पता है कि जस्टिन से बदला कैसे लेना है। सेलेना और जस्टिन पहले भी ओरनाल्डो को लेकर लड़ चुके हैं। जस्टिन ने सेलेना पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था। वह जस्टिन को ज्यादा से ज्यादा दुख पहुंचाना चाहती हैं, ठीक वैसे ही जैसे जस्टिन ने उन्हें दुखी किया था। इसके साथ ही उन्हें यह भी लगता है कि ओरनाल्डो बहुत आकर्षक हैं। सेलेना हमेशा से उनसे आकर्षित रही हैं।"

सूत्र ने आगे कहा, उनके दोस्त उन्हें डेटिंग के लिए उकसा रहे हैं। वह वास्तव में जस्टिन को अपने जीवन से निकालना चाहती हैं, इसलिए वह ओरनाल्डो के साथ रह रही हैं।

End of content

No more pages to load