Bollywood News


मारिया ने नए अलबम का नाम जारी किया

मारिया ने नए अलबम का नाम जारी किया
गायिका मारिया कैरी ने अपने नए अलबम का नाम जारी किया है। उनके नए अलबम का नाम 'मी। आई एम मारिया.. द इलुसिव चैंट्यिुज' रखा है। इसका हिंदी में अर्थ हुआ 'मैं। मैं हूं मारिया .. हाथ न आने वाली गायिका'। वेबसाइट 'कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 44 वर्षीया मारिया का कहना है कि उनका यह 14वां अलबम उनके बहुत व्यक्तिगत अलबमों में से एक है। अलबम अगले महीने रिलीज होगा।

उन्होंने कहा, "यह उन उतार-चढ़ाव के बारे में है, जिनसे होकर मैं गुजरी हूं।"

अलबम के पीछे के आवरण पर एक चित्रकारी बनी है, जो कि उन्होंने महज तीन साल की उम्र में बनाई थी। मारिया ने बताया कि यह उनकी पहली और एक मात्र खुद की बनाई हुई अपनी तस्वीर है।

उन्होंने कहा, "यह एक रचनात्मक मानसिक चित्रण था कि एक बच्चे के निर्मल मन के साथ मैं खुद को कैसे देखती थी।"

इसके बाद तीन साल की मारिया ने तस्वीर का शीर्षक 'मी. आई एम मारिया' लिख दिया। मारिया के नए अलबम पहला भाग इसी से प्रेरित है।

End of content

No more pages to load