Bollywood News


बीबर-जेनर कर रहे डेटिंग !

गायक जस्टिन बीबर और मॉडल केंडल जेनर को साथ खाना खाते देखे जाने के बाद से उनकी डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई हैं। एक सूत्र के अनुसार, वे 28 अप्रैल को मैनहट्टन में केंडल की दोस्त हैले बाल्डविन के साथ आए थे। वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, रात्रि भोज के दौरान यह तिकड़ी जापानी मेले के लिए बैठी, जो करीब दो घंटे चला।

खाने के बाद बीबर पहले बाहर निकले। उसके कुछ देर बाद बाल्डविन और जेनर एक साथ निकलीं।

बीबर की पूर्व प्रेमिका सेलेना गोम्ज हाल में केंडल और उनकी छोटी बहन काइली जेनर के साथ एक झगड़े में उलझ गई थीं।

सूत्र ने बताया, "सेलेना ने कहा कि जेनेर बहनें जस्टिन और उनके कर्मियों के साथ हंसी ठिठोली कर रही थीं। वह चिढ़ गईं और जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रियात्मक हो गईं।"

End of content

No more pages to load