Bollywood News


मैं और माइक अब भी अच्छे दोस्त : हिलेरी डफ

मैं और माइक अब भी अच्छे दोस्त : हिलेरी डफ
अभिनेत्री और गायिका हिलेरी डफ ने अपने तलाकशुदा पति माइक कोमरी के साथ फिर से जुड़ने की अफवाहों से इंकार किया है। वह कहती हैं कि वे दोनों अब भी अक्सर साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, क्योंकि वे अब भी अच्छे दोस्त हैं। हिलेरी शादी के तीन साल बाद इसी साल जनवरी में माइक से अलग हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा लूका है।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, हिलेरी ने कहा, "हम लगातार साथ देखे जाते हैं, जिसे देखकर लोगों को लगता हे कि हम फिर साथ हो सकते हैं। लेकिन हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। जाहिर है लूका हमारी पहली प्राथमिकता है।"

End of content

No more pages to load