हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा सेफ्राइड विमान यात्राओं के दौरान अपने पालतू कुत्ते फिन को साथ ले जाती हैं। उनके पास इसकी चिकित्सकीय अनुमति है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, अमांडा का कहना है कि बचपन में उन्हें चिंता और सनकीपन की बीमारी थी। वह अभी भी इसके लक्षणों से जूझ रही हैं। यहां तक कि उनके पास मानसिक स्वास्थ्य पेशवरों द्वारा लिखा गया एक नोट भी है, जिसमें वायु यात्राओं के दौरान उन्हें उनके ऑस्ट्रेलिाई शेफर्ड कुत्ते फिन को साथ ले जाने का लाइसेंस मिला हुआ है।
अमांडा को हालांकि कई बार इससेकुछ असहज परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा।
विमान में कुत्ते को साथ ले जाती हैं अमांडा
Monday, May 05, 2014 14:33 IST


