Bollywood News


गर्भवती होने की खबर से अचंभित हुईं केटी

गर्भवती होने की खबर से अचंभित हुईं केटी
मॉडल केटी प्राइस पिछले अगस्त में ही चौथे बच्चे जेट की मां बनी थी। जब उन्हें पता चला कि वह पांचवें बच्चे की मां बनने वाली हैं तो कथित तौर पर अचंभित रह गईं। समाचारपत्र 'द सन' के मुताबिक, कीरन हेलर की पत्नी केटी पिछले साल नवंबर में ही गर्भवती हो गई थीं, लेकिन उन्हें यह बात तब पता चली जब वह छुट्टियों के दौरान बीमार हो गईं।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, केटी पिछले महीने अपने तीसरे पति हेलर और चार बच्चों के साथ केप वर्ड गई थी, इस दौरान कई बार उनके पेट में दर्द हुआ।

एक सूत्र ने बताया, "जेट के तुरंत बाद केटी की गर्भवती होने योजना नहीं थी, लेकिन वे अभी भी खुश हैं। केटी के गर्भवती होने की खबर पूरी तरह से अचंभित करने वाली थी।"

फुटबाल खिलाड़ी द्विट योर्क के साथ केटी का एक बच्चा हार्वे (12) है। पूर्व पति पीटर आंद्रे के साथ केटी के दो बच्चे जूनियर (9) और प्रिंसेस (7) है। कीरन हेलर के साथ केटी आठ माह के जेट की मां हैं।

End of content

No more pages to load