गायिका माइली साइरस की ब्रिटिश संगीत यात्रा के दौरान भी उनकी चिकित्सकीय देखभाल जारी रहेगी। माइली को पिछले महीने एलर्जी हो गई थी। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, पिछले महीने माइली को फ्लू के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा सेफालेक्सिन से गंभीर एलर्जी हो गई थी। उनकी हालत में हालांकि अब सुधार है, लेकिन अब वह अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती।
समाचारपत्र 'डेली मिरर' को एक सूत्र ने बताया, "माइली दो नर्स की देखरेख में हैं, जो उनके घर में ही दिन के 24 घंटे उनकी हालत में सुधार पर निगरानी रखती हैं।"
सूत्र ने बताया, "ब्रिटेन आने के लिए उनके पास पहले से ही एक नर्स हैं। उनकी बीमारी की बुरी बात यह है कि कई बार वह पूरी तरह से अच्छा महसूस करती हैं, लेकिन अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ने के लक्षण दिखने लगते हैं।"
ब्रिटिश यात्रा के दौरान भी माइली की चिकित्सकीय देखभाल
Monday, May 05, 2014 14:34 IST


