गायिका सेलेना गोम्ज यहां टारजाना स्थित अपने घर को 34.95 लाख डॉलर में बेचने की योजना बना रही हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 21 वर्षीया सेलेना ने इसे वर्ष 2011 में 27.5 लाख डॉलर में खरीदा था, लेकिन वह इसे बाजार में 34.95 लाख डॉलर में बेचकर मुनाफा कमाने को तैयार हैं।
रियल एस्टेट कंपनी 'द एजेंसी' के अनुसार, इस घर में चार कमरे, आठ बाथरूम और एक जिम है।
उनका कैलाबसास के निकट भी एक घर है।
सेलेना 34.95 लाख डॉलर में बेच रहीं घर!
Monday, May 05, 2014 14:35 IST


