Bollywood News


​किशोरावस्था में आशंकित महसूस करती थी टायरा

​किशोरावस्था में आशंकित महसूस करती थी टायरा
​​सुपर मॉडल टायरा बैंक्स औरतों को खुद को प्यार करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं, क्योंकि किशोरावस्था में वह खुद को काफी आशंकित महसूस करती थी। टायरा ने औरतों को सशक्त बनाने और उनकी खुद की शक्तियां पहचाने तथा उनकी आंकाक्षाओं का एहसास कराने के लिए अपना खुद का 'टीजोन फाउंडेशन' खोला है, क्योंकि किशोरावस्था में अधिक दुबली होने के कारण उन्हें चिढ़ाया जाता था, जो उन्हें पसंद नहीं था।​

​ वेबसाइट, 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, टायरा ने कहा, "मेरी इन लड़कियों की मदद करने की इच्छा है, क्योंकि इस उम्र में मैं खुद असुरक्षित महसूस करती थी। मैं 11 साल की थी और तीन महीने में मेरा वजन काफी घट गया था। 1980 के दशक में इथोपियाई अकाल के दौरान मुझे बहुत सी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।"​

End of content

No more pages to load