गायिका केटी पेरी कहती हैं कि वह दौरे पर अक्सर वेश बदलकर प्रशंसकों से मिलती है, और उन्हें संगीत कार्यक्रमों की टिकटें देती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 29 वर्षीया पेरी अपने प्रशंसकों को बताना चाहती हैं कि क्योंकि संगीत कार्यक्रम की सारी सीटें भर गईं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई टिकट नहीं बचा।
पेरी ने कहा, "कभी कभी जब हम संगीत कार्यक्रम से पहले या सुबह में मोटरसाइकिल की सवारी के लिए जाते हैं तो हम कुछ टिकट लेते हैं और रास्ते से लगती कॉपी शॉप और जगहों पर रुकते हैं और चुपचाप लोगों को टिकट थमा देते हैं, लेकिन मैं पहचाने जाने से बचने के लिए धूप का चश्मा और टोपी पहनती हूं।"
'रॉर' गीत की गायिका पेरी बुधवार से अपना आयरलैंड का दौरा शुरू करेंगी।
प्रशंसकों को टिकट देकर चौंकाती हैं पेरी
Wednesday, May 07, 2014 17:26 IST


