Bollywood News


​मंगेतर ने क्लूनी के प्रणय प्रस्ताव को समझा मजाक

​मंगेतर ने क्लूनी के प्रणय प्रस्ताव को समझा मजाक
​फिल्म निर्देशक जॉर्ज क्लूनी को अपनी अधिवक्ता मंगतेर अमल अलामुद्दीन के समक्ष दोबारा प्रणय प्रस्ताव रखना पड़ा क्योंकि अमल को लगा कि वह पहले मजाक कर रहे थे। 'मोन्यूमेंटस मेन' के नायक क्लूनी अपने मजाकों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले माह अपने घर पर रात्रिभोज के दौरान अलामुद्दीन के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा।​

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "जॉर्ज उनके जुनून, उनकी समझ और इच्छाशक्ति पर लट्टू हो गए।"​

सूत्र ने कहा, "वह चिंतित थे कि अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो कहीं कोई और अमल को उनसे छीन लेगा, इसलिए उन्होंने अंगूठी पेश की और उन्हें राहत देने के लिए अमल ने हां कहा। लेकिन उन्हें उनसे शादी के बारे में दोबारा पूछना पड़ा। दरअसल, अमल ने सोचा कि वह पहले मजाक कर रहे थे।"

End of content

No more pages to load