Bollywood News


​​लिली एलेन​ ने कुछ यूँ की ​माइली सायरस​ की तारीफ़

​​लिली एलेन​ ने कुछ यूँ की ​माइली सायरस​ की तारीफ़
​​​​गायिका ​​लिली एलेन ने गायिका ​​माइली सायरस​ ​की यह कहते हुए तारीफ की है कि वह जब तक चाहती हैं अंग प्रदर्शन करती हैं और यह ठीक है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, संगीत जगत ने सायरस के गीत 'हार्ड आउट हीअर' को महिला सितारों पर अपनी छवि को आकर्षित बनाने के लिए दबाव डालने के लिए आड़े हाथों लिया। माइली की दोस्त एलेन कहती हैं कि वह उनके बिदास व्यवहार की प्रशंसक है।​

​ माइली और अपने संगीत के बीच एक परस्पर विरोधाभास और उनसे अपनी दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर एलेन ने कहा, "क्योंकि वह इसे अपना रही हैं तो यह यकीनन उनसे उपजा है। वह विद्रोही हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं। अगर आप अपनी देह इस तरह प्रदर्शित करना चाहते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।"

End of content

No more pages to load