Bollywood News


​मैं बौद्ध नहीं हूँ: मिरांडा

​मैं बौद्ध नहीं हूँ: मिरांडा
​​​मॉडल मिरांडा केर ने लंबे समय से चली आ रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि वह बौद्ध नहीं हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 31 वर्षीया मिरांडा ने अपने धर्म को लेकर कयासबाजियों को विराम देते हुए कहा कि वह इसाई हैं।​

​ अक्टूबर 2013 में अपने पति अभिनेता ओरनाल्डो ब्लूम से तलाक लेने वाली मिरांडा ने कहा, "मैं बौद्ध नहीं हूं, ओरनाल्डो बौद्ध हैं। मैं इसाई हूं।" ब्लूम ने 2004 में धर्म परिवर्तन कर लिया था और बौद्ध धर्म धारण कर लिया था। लंबे समय तक वह यही कहते रहे थे कि उनकी पत्नी मिरांडा भी बौद्ध धर्म को मानती हैं।​

​ मिरांडा ने आगे कहा, "मैं हर दिन प्रार्थना करती हूं। मैं हर दिन योग और ध्यान करती हूं। मैं धार्मिक नहीं, आध्यात्मिक हूं। मेरी दादी ने मुझे जो सिखाया था, मैं वही प्रार्थना करती हूं। प्रार्थना, आभार और कृतज्ञता मेरे लिए बड़ी चीज है।"

End of content

No more pages to load