Bollywood News


​'द वॉइस' छोड़ेंगी शकीरा

​'द वॉइस' छोड़ेंगी शकीरा
​पॉप गायिका शकीरा टेलिविजन रिएलिटी शो 'द वॉइस' छोड़ने वाली हैं। उन्होंने घोषणा की है कि कार्यक्रम का मौजूदा संस्करण उनके लिए आखिरी होगा। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, आगामी 23 मई को 'द वॉइस' के छठें संस्करण के समाप्त होने के बाद कार्यक्रम में वापस नहीं लौटेंगी। 37 वर्षीया शकीरा शो के दो संस्करणों में जज की भूमिका निभा चुकी हैं और अपने संगीत करियर एवं अपने बेटे मिलान की देखभाल के लिए उन्होंने कार्यक्रम छोड़ने का फैसला किया है।​

शकीरा ने कहा, "मेरा कार्यक्रम में वापस आने का कोई इरादा नहीं हैं। यह हमेशा से मेरे लिए अस्थाई था, लेकिन आपको पहले से कुछ पता नहीं होता। मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगी, लेकिन यह कार्यक्रम कुछ इस तरह का था कि इसमें हम सिर्फ जज नहीं थे, बल्कि हम मार्गदर्शक थे। हमने नई प्रतिभाओं को निखरने में मदद कर रहे थे। इससे मेरा मन बदला और मैंने यहां रहने का फैसला किया था।"

End of content

No more pages to load