Bollywood News


जेरेड पर है पाल्ट्रो की नजर?

जेरेड पर है पाल्ट्रो की नजर?
​अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो कथित तौर पर ऑस्कर विजेता अभिनेता जेरेड लेटो को पसंद करती हैं। पाल्ट्रो हाल ही में अपने पति संगीतकार क्रिस मार्टिन से अलग हुई हैं और अब वह नई जिंदगी शुरू करना चाहती है।​

​​ एक सूत्र ने बताया, "ग्वेनेथ ने रीकाउंसिलिंग में क्रिस को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने की जरूरत महसूस हुई। वह अपनी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए रोमांचित हैं और उनके मन में कई लड़के है।"​​

​ जेरेड से पाल्ट्रो की मुलाकात साल की शुरुआत में गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समारोह की दावत में हुई थी।​​

​ सूत्र ने आगे बताया, "महिलाएं जेरेड पर फिदा रहती हैं और जेरेड से बातचीत के बाद निश्चित तौर पर पाल्ट्रो को पता चल गया है कि महिलाएं उन पर क्यों फिदा हैं। पाल्ट्रो को लगा कि वह अभी तक जितने पुरुषों से मिली हैं, जेरेड उनमें सबसे अधिक आकर्षक हैं।"​

End of content

No more pages to load