Bollywood News


​​वाटसन​ ​​को जल्द ही मिल जाएगी स्नातक की डिग्री

​​वाटसन​ ​​को जल्द ही मिल जाएगी स्नातक की डिग्री
​​ब्रिटिश अभिनेत्री एमा ​​वाटसन ने चार साल पहले अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में एक कोर्स किया था। उन्हें अब इस माह के अंत में अपनी डिग्री मिल जाएगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 'हैरी पॉटर' फिल्म में अभिनय कर चुकीं वाटसन को आईवी लीग यूनिवर्सिटी से 25 मई को डिग्री मिलेगी।"​

​​​ वाटसन ने इस संस्थान में वर्ष 2009 से पढ़ाई शुरू की, लेकिन 18 माह बाद मार्च 2011 को वह अपनी फिल्म संबंधी व्यस्तताओं की वजह से संस्थान से छुट्टी लेने के लिए मजबूर हो गई।​

​ शैक्षणिक वर्ष 2011-12 के दौरान 24 वर्षीया वाटसन ने वार्सेस्टर कॉलेज में पढ़ाई पर काफी समय दिया। यह कॉलेज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा है।​

​ उन्होंने मार्च में 'द एलेन डिजेनेरेस शो' में विश्वविद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया था।

End of content

No more pages to load