Bollywood News


​बेयोंसे ने तोड़ी चुप्पी

​बेयोंसे ने तोड़ी चुप्पी
​​​कुछ दिनों पहले जे जेड एवं सोलेंज के बीच मेट गाला कार्यक्रम के बाद तकरार हुई थी, जिसका वीडियो भी लीक हुआ था। सोलेंज वीडियो में लिफ्ट के अंदर जे जेड पर हमला करती दिखाई दे रही थीं।​ लेकिन अब बेयोंसे ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

​​ ​​बेयोंसे ने कहा कि दोनों ने एक दूसरे से माफी मांग ली है और परिवार की एकता के लिए घटना को भुला दिया है। ​वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार बेयोंसे के परिवार ने घटना के बाबत एक आधिकारिक बयान जारी किया।​

​​ बेयोंसे ने कहा, ​"​सोमवार, पांच मई को लिफ्ट के अंदर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। ऐसा क्यों हुआ इस बारे में लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा परिवार इस घटना से उबर चुका है।​"​

End of content

No more pages to load