Bollywood News


​सिम्पसन को अतीत से कोई गिला नहीं​

​सिम्पसन को अतीत से कोई गिला नहीं​
​​हॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका जेसिका सिम्पसन जब भी बीते दिनों को याद करती हैं तो उनके होठों पर मुस्कान होती है​। क्योंकि उन्हें अपने अतीत से कोई गिला-शिकवा नहीं है।​

​ सिम्पसन (33) जब मशहूर हुई थीं, तब मात्र 19 साल की थीं और 2006 में उनका पहले पति गायक निक लाचे से अलगाव हो गया था। सिम्पसन कहती हैं कि वह अपने पिछले अनुभवों के प्रति आभारी हैं और यदि मौका मिले तब भी अपने अतीत की किसी बात को बदलना नहीं चाहेंगी।​​

​​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सिम्पसन ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं खुद से कहूंगी यह लम्बी रेस है और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना है।" मंगेतर एरिक जॉनसन के साथ सगाई करने से पहले सिम्पसन का जीवन प्रेम संबंधी मामलों में उथल-पुथल भरा रहा।

End of content

No more pages to load