मॉडल केंडल जेनर ने एक दो कमरे वाले अपार्टमेंट के लिए 13.9 लाख डॉलर का भुगतान किया है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 18 वर्षीया केंडल ने वेस्टवुड स्थित एक बहुमंजिली इमारत में एक अपार्टमेंट लिया है।
इस अपार्टमेंट से लॉस एंजेलिस का विहंगम दृश्य दिखता है। इसमें दो बाथरूम है, और यहां रहने वालों के लिए 24 घंटे पार्किंग, व्यायामशाला, शराबखाने और दरबानों की व्यवस्था है।
क्रिस जेनर और ब्रूस जेनर की बेटी केंडल ने पूरी जिंदगी शानदार जीवनशैली का लुत्फ उठाया है। उन्होंने यह अपार्टमेंट खुद खरीदा है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, केंडल ने इस अपार्टमेंट के लिए 9.1 लाख डॉलर का ऋण लिया है। हालांकि इसे खरीदने के लिए कागजात में क्रिस का नाम जरूर है, लेकिन उन्होंने इसके लिए धनराशि नहीं दी है।
केंडल ने खरीदा 13.9 लाख डॉलर का अपार्टमेंट
Thursday, May 29, 2014 17:17 IST



