Bollywood News


​बीमार किडमैन नहीं दर्ज करा पाईं उपस्थिति

​बीमार किडमैन नहीं दर्ज करा पाईं उपस्थिति
​​​हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिस वजह से वह एक ब्रिटिश टेलीविजन शो में उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाईं।​

​​​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री किडमैन को सोमवार को 'द ग्राहम नॉर्टन शो' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए गृहनगर टेनेसी स्थित नैशविले से ब्रिटेन की उड़ान भरनी थी। शो ब्रिटेन में शुक्रवार को प्रसारित होने की संभावना थी।​

​​ हालांकि, किडमैन के सांस की बीमारी से दो-चार होने की वजह से कार्यक्रम के निर्माताओं ने उनकी जगह उनके पूर्व अभिनेता पति टॉम क्रूज को ले लिया है। यही नहीं, निर्माताओं ने उन्हें हवाई सफर न करने की भी सलाह दी है ताकि वह अगले माह होने वाली शूटिंग तक चंगी हो सकें।​

​​ किडमैन के प्रचारक ने ब्रिटेन के 'डेली मेल' समाचारपत्र को बताया, "उन्हें सांस की दिक्कत है और चिकित्सक उन्हें अभी हवाई सफर नहीं करने देंगे।"​

End of content

No more pages to load