Bollywood News


​हैम्पटंस में गर्मियां बिताएंगे कॉवेल​,​ सिल्वरमैन

​हैम्पटंस में गर्मियां बिताएंगे कॉवेल​,​ सिल्वरमैन
​​संगीत जगत की जानी​ ​मानी हस्ती ​​साइमन कॉवेल और उनकी प्रेमिका लॉरेन सिल्वरमैन कथित तौर पर गर्मियों के लिए हैंपटन्स में किराए पर एक घर ले रहे हैं, इसके साथ ही वह न्यूयॉर्क में एक स्थायी घर की तलाश में भी है।​

​ वेबसाइट 'कॉन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, कॉवेल और सिल्वरमैन अपने तीन माह के बेटे एरिक के साथ अपनी पहली गर्मियों की छुट्टी का मजा लेंगे। वे ब्रिजहैंपटन में एक शानदार किराए के घर में साथ रहेंगे।​

​​ 'एक्स फैक्टर' के मालिक कॉवेल और उनकी प्रेमिका न्यूयॉर्क में एक स्थायी घर भी ढूंढ़ रहे है। उन्हें अपर ईस्ट साइड में घर ढूंढ़ते देखा गया, जहां सिल्वर मैन का सात साल का बेटा एडम अपने पिता एंड्रियू सिल्वरमैन के साथ रहता है।

End of content

No more pages to load