गायिका सेलेना गोम्ज़ स्वप्रतिरक्षी रोग ल्यूपस से पीड़ित है। यह जानकारी उनके दादा रिचाडरे गोमेज ने दी।
वेबसाइट 'राडार ऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 21 वर्षीया सेलेना के दादा ने बताया कि वह बीमारी से निपटने के गुर सीख रही हैं और कुछ साल पहले इस बीमारी के लिए उनका इलाज चला था। रिचाडरे ने बताया, "उनका उपचार चल रहा है। वह ठीक हो रही हैं।" ल्यूपस एक दीर्घकालिक सूजन की बीमारी है।
रिचाडरे ने अपनी पोती से चिकित्सा विशेषज्ञों से मदद लेने और अपनी व्यस्त दिनचार्या से कुछ समय दूर रहने को कहा है।
रिचाडरे ने कहा, "हमने कुछ समाचारपत्रों में देखा कि वह मादक पदार्थो का सेवन कर रही है। मैंने उसे बुलाया और कहा कि तुम्हें निगरानी की जरूरत है। वह बहुत काम कर रही थी। वह थकी थी। वह मुश्किल से ही कुछ समय निकाल पाती है। उसके ज्यादा काम की वजह से उस पर बहुत दबाव था।"
ल्यूपस से पीड़ित हैं सेलेना
Friday, May 30, 2014 12:03 IST


