Bollywood News


​बीबर पर सेलेना का सकारात्मक प्रभाव

​बीबर पर सेलेना का सकारात्मक प्रभाव
​​​गायिका सेलेना गोम्ज के साथ का पॉप गायक जस्टिन बीबर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है​।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार​,​ गोम्ज के दादा रिचडरे ने बताया कि ऐसा लगता है कि सेलेना के साथ का 20 वर्षीय बीबर पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ा है​।

​​रिचडरे ने कहा कि हालांकि अब गोम्ज और बीबर साथ नहीं हैं​, लेकिन एक दूसरे से मिलते जुलते है​। बीबर को पिछले साल शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था​।

​रिचडरे ने कहा​,​ "सेलेना बता रही थी कि बीबर की जिस तरह की आदतें हैं, उनकी वजह से वह उनके के साथ नहीं रहना चाहती​। बीबर की मादक पदार्थो के सेवन की आदत सेलेना को बिल्कुल भी पसंद नहीं है​।

उन्होंने आगे बताया​, "वे दोनों अब भी साथ घूमते हैं​, हमें चिंता होती है, पर इसलिए नहीं कि उनके बीच अब रिश्ता नहीं रहा, लेकिन हम उन्हें परेशानी में पड़ा देखना नहीं चाहते​।

"सेलेना (21) बीबर को सही रास्ते पर लाना चाहती हैं और इसके लिए कोशिशें भी कर रही है​। ​

End of content

No more pages to load