Bollywood News


काइली के पिता ने दी बीबर से दूर रहने की हिदायत

काइली के पिता ने दी बीबर से दूर रहने की हिदायत
रियलिटी टीवी हस्ती काइली जेनर के पिता ने उन्हें पॉप गायक जस्टिन बीबर से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, रियलिटी टीवी हस्ती 16 वर्षीया काइली के पिता ब्रुस जेनर ने उन्हें बीबर से दूर रहने के लिए कहा है।

एक सूत्र बताया, "जब ब्रुस को पता चला कि बीबर काइली को फ्लाएड मेवेदर जूनियर फाइट दिखाने के लिए लास वेगास ले गए थे, तो वह आग बबूला हो गए और उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी क्रिस जेनर को फोन किया, जो उनसे अलग रहती हैं। इसके बाद ब्रुस ने काइली को फोन किया और बीबर से फिर कभी मुलाकात करने को मना किया। उन्होंने दो टूक कहा कि वह नहीं चाहते कि बीबर के नशा करने की आदत और बुरे व्यवहार का असर काइली पर पड़े।"

सूत्र ने बताया, "काइली मां के पास गईं तो उन्होंने भी ब्रुस का ही पक्ष लिया, क्योंकि वह भी बीबर की बुरी खबरों से वाकिफ हैं।"

End of content

No more pages to load