पॉप गायिका लेडी गागा पॉप गायक जस्टिन बीबर के प्रबंधक स्कूटर ब्राउन की मदद चाहती है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, गागा अपने पिछले अलबम 'आर्टपॉप' की कम बिक्री को लेकर नाराज हैं और ब्राउन की मदद चाहती है।
एक सूत्र ने बताया, "अब अगर कोई गागा की मदद कर सकता है तो वह ब्राउन हैं। वह संगीत जगत के स्मार्ट व्यक्तियों में से एक हैं और उन्होंने बीबर को दुनिया की बड़ी पॉप हस्ती बनाया है।"
यहां तक कि 28 वर्षीया गागा का नया गाना 'जी.यू.वाई.' अमेरिका के शीर्ष 40 में भी जगह नहीं बना पाया।
सूत्र ने आगे कहा, "यहां उनके लिए कुछ विकल्प हैं लेकिन ब्राउन उनमें से एक हैं। ब्राउन बीबर को मुसीबतों से निकालने वालों में से एक है।"
रचनात्मक मतभेदों के कारण गागा अपने पूर्व प्रबंधक ट्रॉय कार्टर से पिछले साल अलग हुई थीं। उसके बाद उन्होंने बॉबी कैंपबेल को प्रबंधक बनाया था।
सूत्र ने बताया, "अब भी उन्हें फैसला करना है कि उनका प्रबंधन कौन करेगा।"
बीबर के प्रबंधक की मदद चाहती हैं गागा
Monday, June 02, 2014 15:56 IST



