Bollywood News


रिश्ता टूटने के डर से परेशान हैं क्लूनी

रिश्ता टूटने के डर से परेशान हैं क्लूनी
​हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी अपनी मंगेतर ब्रिटिश वकील ऐमल अलामुद्दीन के साथ अपनी शादी को लेकर शंकाओं से घिरे हुए है। उन्हें डर है कि कहीं पिछली शादी की तरह उनकी यह शादी भी टूट ना जाए। जॉर्ज और क्लूनी ने पिछले महीने सगाई की थी।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि निश्चित तौर पर वह ऐमल से प्यार करते हैं, और उनसे शादी करने पुनर्विचार करने का भी कोई विचार नहीं हैं। लेकिन निश्चित तौर पर उन्हें शादी टूटने की आशंका से घबराहट हो रही है।

जॉर्ज के दोस्तों ने उन्हें खुद को शांत रखने और इस बात पर यकीन करने को कहा कि वह उस महिला से मिले है, जिसके साथ वह अपनी बाकी जिंदगी गुजारना चाहते हैं और उन्हें यह बेहिचक शादी करनी चाहिए। जॉर्ज ने 1989 में तालिया बालसम से शादी की थी और 1993 में दोनों का तलाक हो गया था।

End of content

No more pages to load