गायिका रिहाना रैपर ड्रेक के साथ उनका रिश्ता खत्म होने से बहुत निराश हुई खासतौर पर इसलिए क्योंकि वह हमेशा कीपरियों की कहानी सरीखा प्रेम जीवन चाहती थीं।
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, 26 वर्षीया रिहाना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "वह परियों की कहानी सरीखा प्रेमपूर्ण जीवन चाहती थीं। ड्रेक ने उन्हें ऐसी प्यार भरी जिंदगी देने का वादा किया था, लेकिन दोबारा असफलता मिली।"
जब रिश्ते में हों तो रिहाना तोहफों से लाड़-प्यार जताए जाने की उम्मीद नहीं करतीं। वह सिर्फ एक सच्चा और ईमानदार प्रेमी चाहती थीं।
सूत्र ने बताया, "वह उन्हें पसंद करती हैं लेकिन जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को कहता है कि उन्हें अपने रिश्ते पर विराम लगाना होगा ताकि वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके, तो यह बात बेहद तकलीफदेय होती है।"
परियों की कहानी जैसा प्रेम जीवन चाहती थीं रिहाना
Monday, June 02, 2014 15:56 IST



