Bollywood News


​​​परिवार ने मुश्किल हालातों से उबरने में मदद की: एंजेलिना

​​​परिवार ने मुश्किल हालातों से उबरने में मदद की: एंजेलिना
​​हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली कहती हैं कि अतीत में वह बहुत तन्हा थीं​। लेकिन उनके परिवार ने मुश्किल हालात से उबरने में उनकी मदद की।​

​ 38 वर्षीया एंजेलिना और उनके मंगेतर अभिनेता ब्रैड पिट को मैडोक्स (12)​,​ पैक्स (10), जहारा (9), शिलोह (7) और नोक्स एवं विवेन नाम से पांच साल के दो जुड़वा बच्चे है।​

​ वेबसाइट ' कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, जॉली ने कहा कि वहअतीत में बहुत बुरे समय से गुजर चुकी हैं, लेकिन लोगों से फिर से घुलने-मिलने का श्रेय अपने परिवार को देती हैं।​

​ जॉली ने कहा, "मैं उस दौर को समझती हूं। मैं तन्हा रही, तकलीफ हुई, खुद को कैद कर लिया, गुस्सा आया और बदल गई और उसके बाद मेरे बच्चों ने मुझे मृदुल बनाया और मुझे दोबारा उदार बनाया। मुझे सभी प्यारी चीजें याद दिलाईं और उन्होंने उबरने में मेरी मदद की।"​

​ वह वर्ष 2007 में गर्भाशय के कैंसर से अपनी मां मार्चलिन बटर्र्ेड की मौत होने से टूट गई थीं।

End of content

No more pages to load