गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का करीब 13.5 किलोग्राम वजन बढ़ गया है। स्पीयर्स ऐसे कपड़े पहन रही हैं, जिनमें वह छरहरी दिखें और ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे उनकी सेल्युलाइट छिप जाए।
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, "ब्रिटनी का वजन करीब 30 पौंड (13.5 किलोग्राम) बढ़ गया है। उनके पैरों और पेट पर ढेर सारी चर्बी जमा हो गई है। मंच पर अपनी बढ़ी तोंद छिपाने के लिए वह ऊपर से नीचे तक बंद लिबास पहनती हैं ताकि छरहरी दिखें।"
32 वर्षीया रिहाना व्यायाम नहीं कर रही हैं और इसके बावजूद भी जंक फूड खाए जा रही है।
एक सूत्र ने बताया, "उन्हें मैकडोनाल्ड और टैको बेल पसंद है और वह सेंडविच, मक्के की रोटी और तला हुआ मांस खा रही हैं। वह कोक और अंतर्राष्ट्रीय कॉफी हाउस स्टारबक्स की वसायुक्त कॉफी भी पीती हैं।"
ब्रिटनी का बढ़ा 13 किलोग्राम वजन
Tuesday, June 03, 2014 13:09 IST



