Bollywood News


सोफिया की शौहरत का फायदा उठाया है निक ने?

सोफिया की शौहरत का फायदा उठाया है निक ने?
हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वर्गेरा को कथित तौर पर लगता है कि उनके पूर्व प्रेमी निक लोएब ने अपने व्यवसाय को बढ़ने के लिए उनकी शोहरत का फायदा उठाया है।

कथित तौर पर वह निक के क्रियाकलापों से वास्तव में शर्मिदा है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'मॉडर्न फैमिली' कलाकार सोफिया ने पिछले सप्ताहांत में दोनों की व्यस्त दिनचर्या का हवाला देते हुए अपनी दो साल पुरानी सगाई तोड़ देने की पुष्टि की थी। लेकिन कथित तौर पर उन्होंने अपनी सगाई इस लिए तोड़ी क्योंकि उन्हें लगता था कि निक उनकी मशहूरियत का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे है।

एक सूत्र ने 'यूएस वीकली' पत्रिका को बताया, "इससे सोफिया को वास्तव में शर्मिदगी हुई।"​

​ एक अन्य सूत्र ने 'न्यूयॉर्क डेली न्यूज' को बताया, "निक हमेशा खुद को सफल बनाने के लिए सोफिया की सफलता को का फायदा उठाने की कोशिश करते थे। मुझे लगता कि आखिरकार सोफिया ने निक को मौकापरस्त की तरह देखना शुरू कर दिया होगा, जो कि वह वास्तव में हैं।"

End of content

No more pages to load