मॉडल केंडल जेनेर ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में उनकी अपना पारिवारिक रियलिटी टेलीविजन धारावाहिक 'कीपिंग अप विद द कर्दशियंस' छोड़ने की योजना है। क्योंकि वह अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान देना चाहती है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, अब शो में जेनेर की रुचि नहीं रही और वह स्वीकारती हैं कि वह अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान देना चाहती है।
मॉडलिंग में अपनी सफलता के बारे में पूछे जाने पर 18 वर्षीयाजेनेर ने कहा, "मैं हर चीज के साथ ज्यादा से ज्यादा सहज हूं। हालांकि, यह मजेदार है। यह वह दुनिया है, जिसमें मैं रहना चाहती हूं इसलिए यह गजब की है।"
जेनेर छोड़ रहीं हैं पारिवारिक शो?
Tuesday, June 03, 2014 13:09 IST


