पॉप गायिका माइली साइरस के घर से उनकी लग्जरी कार और कुछ बहुमूल्य गहने चोरी हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, माइली के घर में चोरी 30 मई को हुई।
माइली की चोरी हुई 'मेसराटी क्वट्रोपोर्ट 2014' कार की कीमत लगभग 1,00,000 डॉलर थी। चोरी के समय माइली घर पर नहीं थी और पुलिस को 30 मई को शाम चार बजे के आसपास चोरी होने की खबर मिली।
सूत्रों के मुताबिक, चोरी करने वालों में एक पुरुष और एक महिला थी। दोनों चोर घर के गैराज से अंदर घुसे थे। चोरी के बाद माइली की सहायक सबसे पहले घर पहुंची, उन्होंने देखा कि चीजें यथास्थान नहीं हैं। चोरों को पकडऩे के लिए पुलिस माइली की सहायक के साथ काम कर रही है।
पुलिस माइली के घर की सुरक्षा फुटेज के जरिए खोज कर रही है। मामले में एक फिंगरप्रिंट इकाई भी काम कर रही है। पिछले साल भी माइली के स्टूडियो सिटी स्थित इसी घर से चोर 1,00,000 डॉलर के गहने और अन्य चीजें चुरा कर ले गए थे।
माइली के घर से कार और गहनों की चोरी
Wednesday, June 04, 2014 10:56 IST


