Bollywood News


रोज, मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं: जैक

हॉलीवुड के चहेते ​​अभिनेता जैक ​​एफ्रोन अपनी सह-कलाकार रोज बायर्न पर ​पूरी तरह से ​फिदा हैं। वह रोज को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताते हैं।

​​ वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक​,​ 26 वर्षीय जैक ने आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रोज के साथ ​'​बैड नेबर्स​'​ में काम किया था।​ जैक ने 'सेलो' महिला पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा, "वह ​ ​संभवत: दुनिया​ ​भर की सभी अभिनेत्रियों में मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है।"​​

​ उन्होंने कहा, "वह जादुई लड़की की तरह है। फिल्म में उन्होंने सशक्त, मजेदार, साधारण महिला का किरदार किया। वह उस चीज को फिर से परिभाषित करने जा रही है जो आप एक पत्नी में चाहते हैं।"

​​ जैक ने यह भी कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया पसंद है और वहां की महिलाओं में उनकी विशेष रुचि है।​ उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया की लड़कियां बहुत ही आकर्षक हैं। जिंदगी के प्रति रोज का अलग दृष्टिकोण है। उनका नजरिया आशावादी है। आप कह सकते हैं कि यह उनमें ऑस्ट्रेलिया से आया है।"

End of content

No more pages to load