Bollywood News


अब नस्लवादी टिप्पणी को लेकर विवादों में आए बीबर

अब नस्लवादी टिप्पणी को लेकर विवादों में आए बीबर
​कभी अफेयर को लेकर तो कभी किसी दूसरे मुद्दे को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले पॉप स्टार जस्टिन बीबर एक बार फिर से चर्चा के घेरे में हैं। बीबर एक विवादास्पद वीडियो में नस्लवादी मजाक करते नजर आए हैं।​

​​​ वेबसाइट "कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक, "द सन" समाचार पत्र द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस वीडियो में बीबर दोस्तों के साथ हंसी मजाक करते हुए कह रहे हैं ​, ​​काले लोग चेनशाव्स (धारदार हथियार) से क्यों डरते हैं?​

​​ ​ एक दोस्त ने बीबर को सतर्क करते हुए कहा​,​ यह मत कहो। लेकिन बीबर हंसते हैं फिर से नस्लवादी मजाक करते हैं। यह 2011 में बीबर की पहली डाक्यूमेंट्री "नेवर से नेवर" की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। तब बीबर 17 साल के थे।​

​​​ "द सन" समाचार पत्र के अनुसार, बीबर और उनके प्रबंधन ने इसे लोगों की नजर से दूर रखने के लिए रिकॉर्ड बनाने वाले को इसे गुप्त रखने की ऐवज़ में धन की पेशकश भी की थी। एक सूत्र ने कहा, अगर इस वीडियो के आधार पर कलाकारों ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया तो यह उनके लिए पेशेवर तौर पर बुरा हो सकता है। इससे उनके युवा प्रशंसकों पर इसका बुरा असर होगा।

End of content

No more pages to load