Bollywood News


​मेडोना पर​ लगा ट्रेडमार्क ​उल्लंघन का आरोप

​मेडोना पर​ लगा ट्रेडमार्क ​उल्लंघन का आरोप
​​पॉप गायिका मेडोना पर उनकी व्यायामशाला श्रृंखला हार्ड कैंडी के नाम को लेकर मुकदमा दायर किया गया है।​

​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, मेडोना ने रूस और मेक्सिको में अपनी व्यायाशाला की शाखाएं खोली हैं। सौंदर्य प्रसाधनों की दिग्गज कंपनी ' ​​हार्ड कैंडी' के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि मेडोना के पास 'हार्ड कैंडी' नाम ​का ​प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। ​

​ वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' को मिले दस्तावेजों के मुताबिक, मुकदमा फ्लोरिडा में दायर किया गया है और मेडोना पर ट्रेडमार्क ​​उल्लंघन और अनुचित प्रतिस्पर्धा का आरोप लगाया है।​

​ साल 1995 में बनी लोकप्रिय सौंदर्य प्रसाधन कंपनी हार्ड कैंडी के अधिकारी क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं, साथ ही वे चाहते हैं कि मेडोना 'हार्ड कैंडी' नाम का प्रयोग बंद करें।

End of content

No more pages to load