Bollywood News


देर रात तक व्यायाम करती रहती हैं निकोल

देर रात तक व्यायाम करती रहती हैं निकोल
गायिका निकोल शेरजिंगर रात की दावतों में शिरकत करने की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा समय दे रही हैं, और कहीं ज्यादा बेहतर महसूस कर रही हैं।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, पुसीकैट डॉल्स बैंड की पूर्व सदस्य निकोल ने अपने नए संगीत वीडियो 'योर लव' की शूटिंग से पहले व्यायाम करने का वक्त बढ़ा दिया है। वह देर रात भी व्यायाम करती हैं।

निकोल ने कहा, "मैं सप्ताह के पांच दिनों मे हर दिन दो बार व्यायाम करती हूं। यह तंदुरुस्त, शक्तिशाली और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मेरी मदद करता है। शुक्रवार और शनिवार को जब सभी लोग दावतें कर रहे होते हैं, तो मैं व्यायामशाला में होती हूं।"

उन्होंने ब्रिटेन की 'ओके' पत्रिका को बताया, "मैं ज्यादा शराब नहीं पीती, क्योंकि मैं व्यायाम पर ध्यान देती हूं। मैं रात 10 बजे व्यायाम करती हूं और उसके बाद शराब नहीं पीना चाहती।"

End of content

No more pages to load