Bollywood News


रिहाना के विज्ञापन पर लगी रोक

रिहाना के विज्ञापन पर लगी रोक
गायिका रिहाना के इत्र के नए विज्ञापन पर ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थलों पर ​ ​प्रतिबंध ​ ​लगा दिया गया है। ​'​द एडवरटाइजिंग स्टैंडर्डस​'​ एजेंसी ने ब्रिटेन में 'वी फाउंड लव' वीडियो की गायिका रिहाना के रॉग इत्र के नए पोस्टर पर विचार किया और इसे ऐसे क्षेत्रों में लगाए जाने से रोक दिया है, जहां बच्चों की नजर इस पर पड़ सकती हो।​

​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, पार्लक्स फै्रगरेंसेस इत्र कंपनी के विज्ञापन में रिहाना इत्र की एक विशाल बोतल के साथ ​निर्वस्त्र खड़ी हुई हैं। उन्होंने सिर्फ ऊंची एडी वाले सैंडिल पहन रखे हैं।

​ एडवरटाइजिंग स्टैंर्डडस एजेंसी इस नतीजे पर पहुंची कि पोस्टर महिलाओं की छवि धूमिल कर सकती है।​

​ एएसए ने एक बयान में कहा, "तस्वीर में रिहाना का शरीरिक लहजा कुछ इस तरह का है कि यह उत्तेजक प्रतीत होता है। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है और इसलिए हमने इसे ऐसी जगहों से दूर रखने का फैसला किया है, जहां बच्चों की नजर इस पर पड़ सके।"

End of content

No more pages to load