Bollywood News


बच्चों के लिए की 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन2' : केट

बच्चों के लिए की 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन2' : केट
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि वह आने वाली एनिमेशन फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन2' का हिस्सा है।

केट ने फिल्म की पहली कड़ी अपने बच्चों के साथ मिलकर देखी थी और बच्चों के कहने पर ही उन्होंने इसकी अगली कड़ी में काम करने का फैसला किया।

केट ने एक बयान में कहा, "मैंने अपने बच्चों के साथ फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' देखी थी और यह हमें बेहद पसंद आई थी। जब निर्देशक डीन डिब्लोइस ने फिल्म के सीक्व ल में काम करने के लिए मुझसे पूछा तो बच्चों के कहने पर मैं तुरंत इसके लिए राजी हो गई।"

उन्होंने कहा, "मैं इसलिए भी यह फिल्म करने के लिए तैयार हो गई, क्योंकि एनिमेशन फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की आवाज का ही जादू होता है, मुझे यह चुनौती बेहद दिलचस्प लगी।"

केट ने 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन2' में वल्का के चरित्र के लिए आवाज दी है। फिल्म 13 जून को दुनिया भर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी।

केट के अलावा फिल्म में जे ब्रुशेल, जोना हिल, गेरार्ड बटलर, किट हेरिंगटन और क्रिस्टीन वीग ने आवाज दी है।

End of content

No more pages to load