Bollywood News


बचपन में बहुत झूठी थी केंडर

बचपन में बहुत झूठी थी केंडर
मॉडल केंडल जेनर के बचपन का एक मजेदार और नटखट सच ये है कि वह बचपन में वह बहुत झूठ बोला करती थी। उनके बारे में ये जानकारी किसी और ने नही बल्कि खुद जेनर ने ही दी है।

वेबसाइट फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, 18 वर्षीया केंडल ने कहा कि जब वह स्कूल में होती थीं तो अधिकतर बेवकूफियांं किया करती थीं, और झूठ बोलती रहती थीं। लेकिन अब वह सिर्फ कपड़ों के मामले में अपनी बहन काइली जेनर से झूठ बोलती हैं।

उन्होंने बताया, "जब मैं छोटी थी तो अपनी शैतानियों को लेकर झूठ बोल देती थी। पहली कक्षा में मैं लोगों से कहा करती थी कि मेरी अटारी में बाघ रहते हैं और मेरे पास सोने से भरा एक कमरा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बिना वजह बहुत झूठ बोलती थी। बड़े होने पर मैंने सोचा कि मैं इतना झूठ क्यों बोलती थी।"

उन्होंने बताया, "बाद में मैंने झूठ बोलना छोड़ दिया। अब मैं सिर्फ अपनी बहन से झूठ बोलती हूं, जब मैं उसके कपड़े चुरा लेती हूं।"

End of content

No more pages to load