गायिका डेमी लोवाटो ने एक बार फिर अपने लुक में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बालों को बैंगनी और भूरे रंग में रंग लिया है।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम ' के अनुसार, 21 वर्षीया लोवाटो ने अपनी लटों को रंगों के एक अनूठे मिश्रण में रंगकर बालों को रंगने की अपनी फेहरिस्त में एक इंद्रधनुषी रंग और जोड़ लिया है।
शायद वह केली ओस्बॉर्न से प्रभावित हो रही हैं। लोवाटो ने एनबीसी के शो 'सेथ मेयर्स' पर मौजूदगी दर्ज कराने से पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने नए लुक की तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट कर अपने दर्शकों के साथ शरारत की।
उन्होंने ट्वीट किया, "बैंगनी चमकीला। जानती हूं मैंने कहा था कि मैं अपने बालों को एक ब्रेक देने जा रही हूं लेकिन मुझे सच में परवाह नहीं।"
लोवाटो ने फिर बदला अपना लुक
Monday, June 09, 2014 15:32 IST


