Bollywood News


लिंडसे के भाई की सेहत में सुधार

लिंडसे के भाई की सेहत में सुधार
विवादों में घिरी अभिनेत्री लिंडसे लोहान के सौतेले भाई लंदन की सेहत में अब सुधार हो रहा है​, उसे इस सप्ताह की शुरुआत में तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया ​ था​।​

​ उसकी वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में 16 माह के बेटे को तेज बुखार में देखकर 27 वर्षीया लिंडसे के पिता माइकल लोहान को उसकी चिंता सताने लगी।​​

​ वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' से बात करते हुए उन्होंने बताया​,​ ​"लंदन जब उठा तो उसे 105.1 बुखार था। वह लड़खड़ा रहा था और सुस्त था। मैं नहीं जानता था कि वह बचेगा भी या नहीं। मैं डर गया था।​ ​वह बुखार नहीं बल्कि उससे भी कुछ गंभीर था।​"​

​इसके बाद उसे अस्पताल में दवा दी गई और अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।

End of content

No more pages to load