Bollywood News


बीबर से बढ़ी नजदीकियों के चलते ​रीटा​ और हैरिस के ​बीच पड़ी दरार

बीबर से बढ़ी नजदीकियों के चलते ​रीटा​ और हैरिस के ​बीच पड़ी दरार
आजकल ​​रीटा ओरा​ और उनके प्रेमी ​काल्विन हैरिस के बीच​ इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जिसका कारण है ओरा की ​पॉप स्टार जस्टिन बीबर के साथ बढ़ती नजदीकियां।

​'बेबी' गायक बीबर ​की ओरा के साथ कुछ महीनें पहले रिकॉर्डिग स्टूडियो में नजदीकियां बढ़नी शुरू ​हुई थी। वेबसाइट ​'​फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक​, 23 वर्षीय ओरा के प्रति बीबर का स्नेह ओरा और हैरिस के रिश्ते के अंत की वजह बन गया है​​।

एक सूत्र ने बताया​, "काल्विन को पीठ पीछे सुनने को मिला कि बीबर और ओरा पिछले कुछ महीनों में रिकॉर्डिग स्टूडियो में एक-दूसरे के करीब आ ​गए हैं। काल्विन ने सुना कि वे काफी नजदीक थे​।"

हैरिस ने छह जून को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया था कि वह और ओरा कुछ समय पहले अलग हो गए​, लेकिन वह उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं​। उन्होंने मई 2013 में ओरा से डेटिंग शुरू की थी​।

End of content

No more pages to load